सवामणी

मुख्य पृष्ठ / सवामणी

गौ सेवा व मानवता की सुख समृद्धि में काम कर रही श्री नारायण वैल्फेयर सोसायटी की ओर गाँव जट्टवाली में बनाए गए देसी गौवंश के चिकित्सालय श्री नारायण गौ सेवा धाम मन्दिर में बिमार व दुर्घटनाग्रस्त देसी गौवंश के लिए अत्यंत पौष्टिक आहार पंचरत्न सवामणी के प्रति गौ भक्तों का रूझान बढ़ रहा है, गौ भक्त हर सुख-दुःख के मौके पर गौ माता को अपने परिवार का हिस्सा मानकर सवामणी करवाकर गौमाता का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। आज एक पंचरत्न सवामणी की सेवा मनीष गुप्ता जी ने करवाई। इस के अतिरिक्त तुलादान गौ सेवा चण्डीगढ़ से अंकुर जैन ने करवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
सोसायटी की ओर से परिवारों का हार्दिक आभार प्रकट किया गया।

गौ सेवा व मानवता की सुख समृद्धि में काम कर रही श्री नारायण वैल्फेयर सोसायटी की ओर से गांव जट्टवाली में बनाए गए देसी गौवंश के चिकित्सालय श्री नारायण गौ सेवा धाम मंदिर में जहां एक पंचरत्न सवामणी की सेवा सोसायटीे के चेयरमैन डा० रोशन‌ लाल ठक्कर ने अपने पौत्र कन्हैया ठक्कर के जन्मदिन पर करवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया वहीं एक सवामणी की सेवा सोसायटी के वाइस चेयरमैन समाजसेवी मनीष कटारिया ने अपने भाई मनोज कटारिया के जन्मदिन पर करवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। सोसायटी की ओर से गौ भक्त परिवारों का हार्दिक आभार प्रकट किया गया। डा० ठक्कर व मनीष कटारिया ने सब को गौ चिकित्सालय में आकर सेवा करने के लिए प्रेरित किया व बताया कि हमारी सोसायटी की ओर से नगर में घूम रहे बेसहारा गौवंश को प्रतिदिन जल उपलब्ध करवाने हेतु नगर में विभिन्न स्थानों पर रखे जलकुंड व पक्के तौर पर बनाए गए कुंडों में सोसायटी के जल सेवा वाहन द्वारा उन में पानी भरा जाता है ताकि गर्मियों में पानी की वजह से किसी बेसहारा गौवंश को कोई नुकसान ना हो।
गौ सेवा व मानवता की सुख समृद्धि में काम कर रही श्री नारायण वैल्फेयर सोसायटी की ओर गाँव जट्टवाली में बनाए गए देसी गौवंश के चिकित्सालय श्री नारायण गौ सेवा धाम मन्दिर में समाजसेवी सेठ सत नारायण अग्रवाल जी ने अपने जन्मदिन पर अपने पोते अनमोल व आदित्य अग्रवाल के साथ पहुंचकर पंचरत्न सवामणी के साथ गौ माता मुंह मीठा करवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त एक सवामणी की सेवा बंटी सचदेवा ने अपने सुपुत्र अदवित सचदेवा के जन्मदिन पर करवाकर गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।सोसायटी की ओर से गौ भक्त परिवारों का हार्दिक आभार प्रकट किया गया।

गौ सेवा व मानवता की सुख समृद्धि में काम कर रही श्री नारायण वैल्फेयर सोसायटी की ओर गाँव जट्टवाली में बनाए गए देसी गौवंश के चिकित्सालय श्री नारायण गौ सेवा धाम मन्दिर में बिमार व दुर्घटनाग्रस्त देसी गौवंश की सेहतयाबी के लिए अत्यंत पौष्टिक आहार आनलाईन पंचरत्न सवामणी की सेवा नई दिल्ली से वकील श्री गगन सिंगला ने आनलाईन करवा कर मानसिक आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त एक गौ भक्त परिवार ने मुम्बई से व नई दिल्ली के रमाकांत शारदा ने भी आनलाईन पंचरत्न सवामणी करवाई। जानकारी देते हुए सोसायटी के अध्यक्ष अशोक कुक्कड़ ने बताया कि पंचरत्न सवामणी में गेंहू का दलिया, मक्की, जौ, गुड़ के अतिरिक्त चने व मूंग की चूरी मिला कर खिलाई जाती है जिससे गौवंश जल्द स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करता है। गौ सेवा के साथ-साथ भगवान की भक्ति से जोड़ने का प्रयास भी सोसायटी की ओर से बाखूबी किया जा रहा है। कार्तिक मास के उपलक्ष्य में गौ-सानिध्य-भक्ति-संगम महोत्सव की शुरूआत फाजिलका के इतिहास में पहली बार सोसायटी की ओर से श्री नारायण गौ सेवा धाम में की गई है। जिसके तहत देश के विभिन्न राज्यों के गौ भक्तों की ओर से पारिवारिक सुख समृद्धि हेतु पाठ योग्य ब्राह्मणों के मुखारविंद से करवाए जा रहे हैं।

गौ सेवा व मानवता की सुख समृद्धि में काम कर रही श्री नारायण वैल्फेयर सोसायटी की ओर से गाँव जट्टवाली में बिमार व दुर्घटनाग्रस्त देसी गौवंश की सेवा स्थली श्री नारायण गौ सेवा धाम मंदिर गाँव जट्टवाली में पंचरत्न सवामणी की सेवा मुख्यमंत्री पंजाब के डिप्टी सेक्रट्री के पद पर आसीन श्री केशव गोयल जी ने अपने जन्मदिन पर करवाई व मानसिक आशीर्वाद प्राप्त किया।श्री गोयल जी ऊंचे पद पर पहुंच कर भी अपनी संस्कृति से जुड़ाव की एक अद्वितीय मिसाल पेश कर रहे हैं और उन की सद् प्रेरणा हमें गौ सेवा करने के प्रति ओर बल प्रदान कर रही है।आज उन्होंने ने अपने जन्मदिन पर गौमाता के प्रति गहरी आस्था का प्राकट्य करते हुए आनलाईन सवामणी की सेवा करवाई।जानकारी देते हुए सोसायटी के अध्यक्ष अशोक कुक्कड़ ने बताया कि श्री गोयल लंबे समय से सोसायटी के साथ जुड़े हुए हैं व समय-समय पर गौ माता के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करते रहते हैं सोसायटी के माध्यम से गौ सेवा करना नहीं भूलते। कई बार दवाइयां व पंचरत्न सवामणी भेंट कर चुके हैं। आज भी श्री गोयल जी ने सवामणी के साथ गौवंश की दवाईयों हेतु ग्यारह हजार का सहयोग देसी गौ चिकित्सालय हेतु सोसायटी को प्रदान किया। सोसायटी की ओर से उन का आभार प्रकट किया गया व उन के मंगल भविष्य की कामनार्थ गौमाता के सानिध्य में उनका आनलाईन संकल्प करवाकर श्री विष्णु सहस्रनामस्तोत्र पाठ भी करवाया गया।

गौ सेवा व मानवता की सुख समृद्धि में काम कर रही श्री नारायण वैल्फेयर सोसायटी की ओर गाँव जट्टवाली में बनाए गए देसी गौवंश के चिकित्सालय श्री नारायण गौ सेवा धाम मन्दिर में बिमार व दुर्घटनाग्रस्त देसी गौवंश के लिए फलाहार सवामणी की सेवा नवीन कौशल ने अपने जन्मदिन पर करवाकर गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। सोसायटी की ओर से उनका हार्दिक आभार प्रकट किया गया।

गौ सेवा व मानवता की सुख समृद्धि में काम कर रही श्री नारायण वैल्फेयर सोसायटी की ओर गाँव जट्टवाली में बनाए गए देसी गौवंश के चिकित्सालय श्री नारायण गौ सेवा धाम मन्दिर में बिमार व दुर्घटनाग्रस्त देसी गौवंश के लिए पंचरत्न सवामणी की सेवा कपिल भठेजा ने करवाकर गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। सोसायटी की ओर से उनका हार्दिक आभार प्रकट किया गया।

Scroll to Top